Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

कुएं में गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम मानसिक रूप से विक्षिप्त था युवक

प्रकाशित तिथि: 16/07/2026 | संवाददाता: ज्ञानदीप कुमार
कुएं में गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम मानसिक रूप से विक्षिप्त था युवक
मेहरमा थाना क्षेत्र के दिग्घी पंचायत अंतर्गत दिग्घी गांव में गुरुवार को कुएं में गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई।घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है,जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर सहायक अवर निरीक्षक वीरेंद्र मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।मृतक की पहचान दिग्घी गांव निवासी रविकांत मंडल, उम्र 35 वर्ष,पिता स्वर्गीय दिनेश मंडल के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी रूबी देवी ने बताया कि उनके पति मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और बुधवार रात घर से बिना बताए निकल गए थे।काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला।गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने कुएं में एक शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान रविकांत मंडल के रूप में की गई।परिजनों के अनुसार,रविकांत मंडल पूर्व में भी एक बार कुएं में गिर चुके थे,लेकिन उस समय स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।उन्होंने बताया कि मृतक नशे का भी सेवन करता था।इधर युवक की असामयिक मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper