पूटकी BCCL कॉलोनी में करंट का कहर: मालकिन और नौकरानी की दर्दनाक मौत
प्रकाशित तिथि: 16/07/2026 |
संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
पूटकी : पूटकी स्थित BCCL की ए-टाइप कॉलोनी में करंट लगने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक घर की मालकिन और उनकी नौकरानी शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
मृत महिलाओं की पहचान शोभा सिन्हा (50 वर्ष) और शांति देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों किसी तरह बिजली के करंट की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पूटकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि करंट लगने की घटना किन परिस्थितियों में हुई।
पूटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि BCCL की ए-टाइप कॉलोनी में दो महिलाओं की करंट लगने से मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)