Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

घर लौट रहे स्कूली छात्र को टोटो ने मारी टक्कर,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

प्रकाशित तिथि: 15/07/2026 | संवाददाता: ज्ञानदीप कुमार
घर लौट रहे स्कूली छात्र को टोटो ने मारी टक्कर,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड्डा–पीरपैंती राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मेहरमा के पिरोजपुर बाईपास पर बुधवार शाम करीब 6 बजे सड़क दुर्घटना में एक 11 वर्षीय स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल छात्र की पहचान मेहरमा थाना क्षेत्र के पिरोजपुर निवासी महादेव साह के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार,आयुष कुमार स्कूल से साइकिल से अपने घर लौट रहा था।इसी दौरान सामने से आ रहे एक टोटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जहां छात्र सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया।घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा पहुंचाया,जहां चिकित्सक डॉ. अजय कुमार तिवारी ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया।फिलहाल छात्र का इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त टोटो को पकड़ लिया और इसकी सूचना मेहरमा थाना पुलिस को दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मेहरमा,जो बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित है,वहां लंबे समय से नाबालिग बच्चों द्वारा टोटो और ऑटो चलाए जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। वहीं ग्रामीणों ने नाबालिग चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper