कतरास में अवैध खनन पर छापा, सीआईएसएफ ने 7 टन कोयला जब्त कर बीसीसीएल को सौंपा
प्रकाशित तिथि: 15/07/2026 |
संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
कतरास : अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईएसएफ और बीसीसीएल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एरिया-3 की सलानपुर माइंस के ऊपर स्थित सलेक्टर बस्ती के ओबी डंप के समीप छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान लगभग 7 टन अवैध कोयला बरामद किया गया, जिसे जब्त कर बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया।मौके पर सीआईएसएफ और बीसीसीएल के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। बरामद कोयला अवैध रूप से निकाला गया था, जिसे आगे परिवहन की तैयारी की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, कतरास थाना क्षेत्र के फकीर मुहल्ला के नीचे वर्षों से अवैध सुरंग बनाकर बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों द्वारा कोयला काटा जाता रहा है। इसके बाद मोटरसाइकिल और अन्य छोटे वाहनों के माध्यम से कोयला विभिन्न अवैध डिपो तक पहुंचाया जाता था। हाल के दिनों में इस क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सीआईएसएफ और बीसीसीएल का कहना है कि अवैध खनन और कोयला तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)