Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
धनबाद

स्कूली छात्र पर जानलेवा हमला, कैरोसिन छिड़ककर आग लगाने का प्रयास; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

प्रकाशित तिथि: 15/07/2026 | संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
स्कूली छात्र पर जानलेवा हमला, कैरोसिन छिड़ककर आग लगाने का प्रयास; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
कतरास:मंगलवार को कतरास कॉलेज के समीप सड़क हादसे में जहां एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरी ओर एक स्कूली छात्र पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे युवक गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा। मामला कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत डेनोबली स्कूल के बाहर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकनाली निवासी इंटर के छात्र प्रियांशु राज पर तीन अज्ञात युवकों ने कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया और किरोसीन छिड़ककर उसे जलाने की कोशिश की। किसी तरह वो बच निकला लेकिन इस घटना में उसका बैग और बैग में रखा किताब जल गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घायल छात्र को तत्काल स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल छात्र ने मीडिया को दिए बयान में आरोप लगाया कि तीन युवक बुलेट मोटरसाइकिल से आए थे। इनमें से एक स्थानीय निजी स्कूल की ड्रेस पहने हुए था। छात्र का दावा है कि हमलावर एक प्रतिष्ठित स्कूल के केमिस्ट्री शिक्षक का नाम लेते हुए उसे जबरन झाड़ियों की ओर ले जाने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उसके सिर पर डंडे से वार किया और किरोसीन तेल छिड़ककर उसे आग लगाने की कोशिश की लेकिन किस्मत से उसके बैग में कैरोसीन गिरा और आग लग गया, जिससे बैग में रखी किताबें जल गईं। घटना की जानकारी मिलते ही कतरास थाना और तोपचांची थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान व घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper