Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
धनबाद

मौत की सड़क में फिर एक युवक की मौत, कतरास कॉलेज के समीप टेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला

प्रकाशित तिथि: 15/07/2026 | संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
मौत की सड़क में फिर एक युवक की मौत, कतरास कॉलेज के समीप टेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला
कतरास कॉलेज के समीप से गुजरने वाली मौत की सड़क अर्थात एनएच 32 सड़क एक बार फिर एक बाइक सवार युवक के लिए काल बन गया। मंगलवार की दोपहर ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार को कतरास थाना क्षेत्र के कतरास कॉलेज पानी टंकी के समीप एनएच 32 में एक टेलर गाड़ी (गाड़ी संख्या - JH 02 BS 4060) के चपेट में आने से भटमुरना लोगो निवासी बाइक सवार (बाइक संख्या JH 10 CE 8727) विवेक कुमार गुप्ता उर्फ सागर (23) की घटनास्थल पर ही दबकर मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक और टेलर दोनों भगत सिंह चौक से भट्टमुरना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कतरास कॉलेज पानी टंकी के समीप यह हादसा हो गया। मृतक विवेक कुमार गुप्ता (सागर) भट्टमुरना मोड़ निवासी संजय गुप्ता के पुत्र थे और भट्टमुरना मोड़ पर उनकी बर्तन की दुकान थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मां, बहन एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पड़ोसी भी मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया और सड़क जाम कर दी। सूचना मिलने पर कतरास थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब चार से पांच घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद प्रशासन ने मृतक के परिजनों से वार्ता की। सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने के आश्वासन और सहमति बनने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर बार-बार कतरास कॉलेज के समीप ही दुर्घटना क्यों होती है? इससे पहले भी कतरास कॉलेज के समीप कई बार बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है जिसे जान माल की क्षति भी हो चुकी है। कतरास कॉलेज के समीप एनएच सड़क में मानकों के अनुरूप स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया है। ऐसे में लोग सवाल कर रहे हैं की दुर्घटना के लिए एनएच 32 जिम्मेदार है या फिर यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण दुर्घटनाएं हो रही है और लोगों की जान जा रही है
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper