Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
धनबाद

जज उत्तम आनंद हत्याकांड : सजायाफ्ता लखन वर्मा और राहुल वर्मा की सजा HC से बरकरार

प्रकाशित तिथि: 14/07/2026 | संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
जज उत्तम आनंद हत्याकांड : सजायाफ्ता लखन वर्मा और राहुल वर्मा की सजा HC से बरकरार
धनबाद के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) उत्तम आनंद की हत्या मामले में सजायाफ्ता लखन वर्मा एवं राहुल वर्मा को सीबीआई की विशेष अदालत से मिली सजा को बरकरार रखते हुए मामले में सजा निरस्त करने की दायर क्रिमिनल अपील याचिका को हाईकोर्ट के न्यायाधीश रोगोन मुखोपाध्याय एवं न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने खारिज कर दिया. अदालत ने इसे न्यायिक जगत पर हमला करार दिया है. CBI जांच और स्पीडी ट्रायल आपको बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी. मामले के मुख्य उद्देश्य और साजिश की गहराई तक जाने के लिए सीबीआई ने बाद में इंटरपोल की भी मदद ली थी. वहीं सीबीआई की विशेष अदालत में स्पीडी ट्रायल (त्वरित सुनवाई) चलाया गया और सीबीआई की विशेष अदालत ने 6 अगस्त 2022 को दोनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. Also Read: 559 दिनों की देरी के कारण राज्य सरकार की अपील HC से खारिज, आंगनबाड़ी सेविका की बहाली का रास्ता साफ 28 जुलाई 2021 की घटना मामला 28 जुलाई 2021 का है. जब धनबाद के रणधीर वर्मा चौक के पास सुबह करीब 5:00 बजे जज उत्तम आनंद जॉगिंग कर रहे थे, तब पीछे से आ रहे एक ऑटो रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या थी. अदालत में पक्ष मामले में प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता सब्यसाची ने पक्ष रखा. वहीं सीबीआई की ओर से असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया प्रशांत पल्लव पक्ष रख रहे थे
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper