धनबाद के भूली में पहली बार निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, लोगों में उत्साह
प्रकाशित तिथि: 14/07/2026 |
संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
कतरास/धनबाद* : एशिया की सबसे बड़ी श्रमिक नगरी भूली में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलने वाला है। भूली में पहली बार भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति द्वारा रथ यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। रथ यात्रा भूली डी ब्लॉक स्थित हरि मंदिर से प्रारंभ होकर डी ब्लॉक सेक्टर-5, ई ब्लॉक सेक्टर-4, सी ब्लॉक पंचवटी नगर, ए ब्लॉक, बी ब्लॉक आम बागान सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए रेगुनी बस्ती पहुंचेगी।
धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ का रथ रेगुनी बस्ती में आठ दिनों तक विराजमान रहेगा। इसके बाद निर्धारित तिथि पर श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भव्य बहुदा रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसके साथ भगवान की पुनः हरि मंदिर में वापसी होगी।
आयोजन समिति एवं वार्ड 15 के पार्षद प्रतिनिधि बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रथ महोत्सव को लेकर सुरक्षा, यातायात, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)