Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
धनबाद

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: छापेमारी कर लौट रही हजारीबाग पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक जवान की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

प्रकाशित तिथि: 14/07/2026 | संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
धनबाद में भीषण सड़क हादसा: छापेमारी कर लौट रही हजारीबाग पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक जवान की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
धनबाद: जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जोड़ापीटल के पास मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में हजारीबाग पुलिस के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में चार अन्य पुलिसकर्मी और वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मैथन में छापेमारी कर लौट रही थी टीम जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना में पदस्थापित कांस्टेबल राम लखन यादव अपनी टीम के साथ एक मामले के सिलसिले में धनबाद के मैथन थाना क्षेत्र में छापेमारी करने आए थे. अपनी कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस टीम मंगलवार की सुबह करीब 3:30 बजे वापस हजारीबाग लौट रही थी. इसी दौरान जीटी रोड पर जोड़ापीटल के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक भारी ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. Read Also: UNSC की अस्थायी सदस्यता के लिये भारत ने शुरू किया प्रचार, ताजिकिस्तान के साथ होगा मुकाबला टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर ही हुई मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए. गाड़ी के अगले हिस्से में बैठे आरक्षी राम लखन यादव को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस हादसे में वाहन में सवार अन्य लोग भी लहूलुहान हो गए. घायलों में आरक्षी नरेश कुमार (गंभीर रूप से घायल),आरक्षी ग्रीन पासवान (गंभीर रूप से घायल) वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बरवाअड्डा थाना की पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत गाड़ी से बाहर निकाला और धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, शहीद जवान राम लखन यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper