धनबाद में भीषण सड़क हादसा, हजारीबाग के आरक्षी की मौत
प्रकाशित तिथि: 14/07/2026 |
संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
धनबाद के बरवाअड्डा में तड़के सुबह छापेमारी कर लौट रही हजारीबाग पुलिस की गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से पीछे से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए और आगे बैठे आरक्षी राम लखन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में दो अन्य आरक्षी, चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)