समर्पण एक नेक पहल की तत्पर पहल पर मरीज को मिला तत्काल O पॉजिटिव रक्त, अजीत कुमार ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
प्रकाशित तिथि: 13/07/2026 |
संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
मानवता की सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल की त्वरित पहल पर माता सदन अस्पताल, धनबाद में भर्ती मरीज मीना कुमारी (30 वर्ष) को आपातकालीन स्थिति में O पॉजिटिव रक्त समय पर उपलब्ध कराया गया।
मरीज के परिजनों द्वारा रक्त की आवश्यकता की सूचना मिलते ही संस्था के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने तत्काल रक्तदाता की व्यवस्था के लिए पहल की। संस्था के सक्रिय रक्तदाता अजीत कुमार ने बिना किसी विलंब के स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता का उत्कृष्ट परिचय दिया। उनके इस सराहनीय योगदान से गंभीर मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका और उपचार में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई।
संस्था के संस्थापक दिपेश चौहान ने रक्तदाता अजीत कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।
समर्पण एक नेक पहल संस्था निरंतर झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने, रक्तदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने तथा शिक्षा, रक्तदान एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)