घोरीचक चौक के पास चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान
प्रकाशित तिथि: 13/07/2026 |
संवाददाता: ज्ञानदीप कुमार
,वाहनों तथा उनके कागजातों का किया जांच
दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने के लिए किया गया जागरूक
बलबड्डा थाना क्षेत्र के गोड्डा–पीरपैंती मुख्य मार्ग स्थित घोरीचक चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर एसआई नंदकिशोर के नेतृत्व में संचालित किया गया।जांच अभियान के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस,हेलमेट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।वहीं चारपहिया वाहनों की भी सघन जांच करते हुए सीट बेल्ट के उपयोग,निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।पुलिस पदाधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दें।बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाने से बचें,सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें।पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार का जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)