लखनपहाड़ी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का डॉ. मोहन पासवान ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर
प्रकाशित तिथि: 12/07/2026 |
संवाददाता: मनोज कुमार
पथरगामा। प्रखंड अंतर्गत लखनपहाड़ी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं अभिलेखों के संधारण का जायजा लिया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। डॉ. मोहन पासवान ने कहा कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित गुणवत्ता मानकों का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। उन्होंने केंद्र में स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण नियंत्रण के मानकों का पालन करने, मरीजों के रिकॉर्ड का समुचित संधारण करने तथा सभी कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा, बेहतर प्रबंधन, नियमित निगरानी एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के माध्यम से आम लोगों को अधिक प्रभावी एवं भरोसेमंद चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)