महुदा । मधुबन थाना क्षेत्र सिनीडीह शाहिद गोपाल बाउरी का शहादत दिवस बाघमारा प्रखंड अंतर्गत सिनीडीह में अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष गौर चन्द बाउरी के आवासीय कार्यालय मनाया गया ।
कार्यक्रम में गौर चन्द बाउरी ने कहा कि शहीद गोपाल बाउरी के बताइए मार्ग पर चलकर ही समाज का विकास संभव हो सकता है । उनके बताइए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं । मौके पर श्रीमंत बाउरी , प्रहलाद बाउरी , आनंद बाउरी , लालू बाउरी, दिलीप बाउरी, आशीष पासवान, रंजीत भुईयां , बिनेश भुईयां , राजेश हरि , दीपक बरनवाल , पूर्व जिला परिषद सदस्य अंजना देवी , जया देवी , बिंदु देवी , छाया देवी, सीमा देवी , चना देवी , अलता देवी आदि मौजूद रहे ।




