- Advertisement -
Home गोड्डा विभिन्न प्रखंडों में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

विभिन्न प्रखंडों में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -

गोड्डा। झारखंड: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर प्रखंड के लीगल एड क्लिनिक की ओर से न्याय आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में बसंतराय प्रखंड अंतर्गत आदिवासी बहुल गांव ढ़ीबा में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी गई। इस दौरान डालसा की ओर गठित टीम के पीएलवी जायसवाल मांझी, जोबाती मुर्मू ने भारत को नशामुक्त बनाने के लिए नशे से नाता तोड़ो, जीवन से नाता जोड़ने का आह्वान किया। कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने नालसा डाउन प्रोजेक्ट का उद्देश्य भारत को नशामुक्त बनाना है। इसके लिए खासकर युवा, किशोरी एवं नशा पीडितों को न्याय, परामर्श और पुनर्वास की दिशा में सहायता प्रदान कराती है।

नशीले पदार्थ के सेवन से बच्चे पतन की ओर

उन्होंने नशीले पदार्थ के सेवन से कैसे बच्चे पतन की ओर जाते हैं। नशा कैसे बच्चे के विकास में बाधक बनती हैं। बताया गया कि यह नशीले पदार्थ कैसे परिवार के सुख एवं शांति को नष्ट कर देते हैं। यूनिट डाउन का मुख्य उद्देश्य नशे के मामले में फंसे व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सहायता सुनिश्चित कराने, मेंटल हेल्थ समर्थन व वेलनेश सेंटर में भर्ती कराने, ऐसे बच्चे का पुनर्वास पूरा होने तक उचित निगरानी करना शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर शिविर आयोजित कर विविध जानकारी दी गई। वहीं, ग्रामीणों को बाल विवाह रोकने की दिशा में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है । लड़की को 18 से कम व लड़का की शादी 21 की उम्र में शादी कराना गैर कानूनी है। यह उम्र बालक- बालिकाओं के विकास व पठन-पाठन के लिए उपयुक्त होता है। ऐसे में कम उम्र में शादी हाेना उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करना है। इसके लिए उभय पक्षों के अलावा पंडित, मौलवी, बाराती सहित शामिल होने वालों के लिए सजा व जुर्माना का प्रावधान है। इसके अलावा अन्य प्रखंडों में भी न्याय आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read

एमओ को दी गई विदाई, गोदाम प्रबंधक का हुआ स्वागत

पोड़ैयाहाट। गोड्डा : शिव मंदिर प्रांगण एवं दुर्गा मंदिर प्रांगण चीर नदी स्थित प्रखंड इकाई डीलर संघ की ओर से विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम...
- Advertisement -

विभिन्न प्रखंडों में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

गोड्डा। झारखंड: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर प्रखंड के लीगल...

चैती काली मेला को लेकर घाट कुराबा में कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

पथरगामा। प्रतिनिधि : पथरगामा मां वैष्णवी चैती काली मेला के पावन अवसर पर पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के घाटकुराबा में 1501 कन्याओं द्वारा निकाली गई...

भूधसान में तीन की मौत, विस्थापन के लिए आधार जमा—BCCL के आश्वासन पर टिकी उम्मीदें

Dhanbad, प्रतिनिधि: धनबाद जिले के भूधसान (लैंडस्लाइड) डेंजर जोन में रहने वाले लोगों की जिंदगी लगातार खतरे में बनी हुई है। ताजा मामला टांडा...
Related News

वार्ड 5 की समस्याओं को लेकर पार्षद का बीसीसीएल प्रबंधन को ज्ञापन

कतरास / धनबाद प्रतिनिधि कतरास क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या 5 की पार्षद श्रीमती निरुपमा देवी ने क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर बीसीसीएल...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here