सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था का भव्य संगम
नावागढ़ | बाघमारा प्रतिनिधि : प्रखण्ड के फुलारीटाँड बस्ती में हो रहे चार दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समापन हुआ । आसपास के क्षेत्र में अपार श्रद्धा ,भक्ति और हर्षोल्लास का माहौल रहा । ऐसे ऐतिहासिक धार्मिक महोत्सव सनातन परंपरा की जीवंत मिसाल बना है । इस अवसर पर प्रथम दिन नगर भ्रमण और भव्य कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ । जिसमें 351 महिलाओं सहित कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिया ।

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में रामायण के कथावाचक आचार्य मुकेश उपाध्याय, अशोक मिश्रा, शिवम सागर पाण्डे, लोचन पांडे एवं सहभागियों द्वारा मंत्रोचारण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा । पुर्णाहुति में मुख्य यजमान मन्तोष मिश्रा संग धर्मपत्नी बैबी देवी ने हवन पुजन किया । प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य आचार्य संतोष पाण्डे ने कहा कि नकारात्मक कुदृष्टि जैसे संकट निवारण हेतु क्षेत्र के ग्रामीणों की सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य, सुरक्षा संकल्प हेतू फुलारीटाँड में हनुमान के मन्दिर प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठा किया गया ।

भगवान हनुमान के प्रति श्रद्धालुओं का अटूट श्रद्धा और भगवत प्रेम देखने को मिल रहा है । सनातन संस्कृति का आचरण हेतु मानव जीवन में जागरूकता बढ़ी है । पुर्णाहुति के उपरान्त भव्य महाभंडारा का आयोजन किया गया । जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं नें महाप्रसाद ग्रहण किए । कार्यक्रम को सफल बनाने में हनुमान मंदिर समिति के सदस्यों की भूमिका सराहनीय रहा ।




