साहिबगंज /पतना : पतना मंडल में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुणाल मण्डल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी के रूप में बप्पी निर्मल प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर पतना मंडल के कुल 13 शक्तिकेंद्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई। सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, शक्तिकेंद्र प्रभारी एवं मंडल के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करें।
साथ ही, सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अपने घरों की छतों पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाएं तथा चौक-चौराहों पर भी पार्टी का झंडा लगाकर स्थापना दिवस को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाएं। बैठक में मिथुन साहा , सोनिया देवी , रूपा देवी , संजय साह , राजेश कुमार मंडल , श्याम कुमार तुरी सहित दर्जनों कार्यकर्तागण उपस्थित हुए ।
























