बलबड्डा। प्रतिनिधि: थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 17/2026 में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के प्राथमिकी अभियुक्त रंजीत कुमार (22 वर्ष), पिता बासव हरिजन, निवासी ग्राम दिघी, थाना महगामा, जिला गोड्डा को गिरफ्तार कर लिया।यह मामला दिनांक 14 मार्च 2026 को दर्ज किया गया था, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 96 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को पकड़कर विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

वहीं, इस मामले में अपहृत युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। युवती को बयान दर्ज कराने हेतु न्यायालय भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है। वहीं, पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here