साहिबगंज / झारखंड: राज्य आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत आज साहिबगंज जिला के तमाम प्रखंड में आकलन पास प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र हरि बोरियो प्रखंड में बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार एवं रेखा कुमारी,तालझारी प्रखंड में बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गमाल् हेंब्रम,मंडरो प्रखंड में बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव वीरेंद्र ठाकुर ने किया। अलग-अलग प्रखंडों में सहायक अध्यापकों की बैठक में मौजूद सहायक अध्यापकों ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार सहायक अध्यापकों का शोषण लगातार कर रही है एवं विगत समझौता के 19 महीने बाद भी समझौते का अनुपालन करने में सरकार एवं उनके अधिकारियों को तनिक भी रुचि नहीं है मजबूर होकर सहायक अध्यापक रोड पर अब उतरने को विवश हो चुके हैं
सहायक अध्यापकों की मांग—–
(1) विगत 28 /08/ 2024 को सरकार के साथ लिखित समझौता के तहत आकलन परीक्षा को टेट के समतुल्य मान्यता दी जाए (बिहार में दक्षता परीक्षा को टेट के समतुल्य मान्यता दी गई है)
(2)कार्यरत सहायक अध्यापकों के लिए विभागीय टेट का आयोजन करवाया जाए एवं टेट परीक्षा का कट ऑफ मार्क्स बिहार की तर्ज पर 10% सभी केटेगरी में कम किया जाए
(3) प्रस्तावित टेट परीक्षा में संथाल परगना प्रमंडल के लिए क्षेत्रीय भाषा में अंगिका एवं पलामू प्रमंडल के लिए भोजपुरी मगही एवं सभी जिला में उर्दू भाषा को शामिल किया जाए,वर्तमान में संथाल परगना प्रमंडल एवं साहिबगंज जिला में क्षेत्रीय भाषा खोरठा को जबरदस्ती सरकार थोपने का प्रयास कर रही है
(4) प्रस्तावित टेट परीक्षा में प्राथमिक वर्ग में नियुक्त सहायक अध्यापकों के लिए इंटरमीडिएट उतीर्ण की न्यूनतम योग्यता का निर्धारण किया जाए , वर्तमान में इंटर में न्यूनतम 50% अंकों की बाध्यता रखी गई है जिससे हजारों सहायक अध्यापक टेट परीक्षा में बैठने से वंचित हो जाएंगे
(5) सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार सहायक अध्यापकों को समान काम का समान वेतन दिया जाए वर्तमान में झारखंड सरकार के द्वारा अनुबंध कर्मचारियों को वेतनमान के समतुल्य मानदेय भुगतान प्रदान किया जा रहा है, जबकि सरकार सहायक अध्यापकों को अनुबंध कर्मचारी मानती है लेकिन मानदेय भुगतान का अंतर तकरीबन 15000 रखा गया है
(6) सहायक अध्यापकों की सेवानिवृत्ति 62 वर्ष की जाए एवं वार्षिक वृद्धि 4% चक्रवृद्धि बढ़ोतरी के रूप में प्रदान किया जाए जैसा की कैबिनेट से पारित किया गया था वर्तमान में वार्षिक बढ़ोतरी को फिक्स कर दिया गया है
उपरोक्त 6 सूत्री मांग को लेकर झारखंड के तकरीबन 45000 आकलन पास एवं प्रशिक्षित सहायक अध्यापक सरकार के खिलाफ आंदोलन का आगाज कर चुके हैं जिसके प्रथम चरण में 5 अप्रैल को तमाम प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की गई, यह बैठक झारखंड के तमाम 264 प्रखंड में आयोजित की गई है।अगर सरकार 12 अप्रैल तक झारखंड राज्य आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के साथ माननीय मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री की अध्यक्षता में विभागीय बैठक नहीं करवाती है तो आगामी 18 अप्रैल 2026 से माननीय मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना प्रदर्शन सह आमरण अनशन प्रारंभ किया जाएगा एवं यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।
बैठक में प्रदेश महासचिव विकास कुमार चौधरी,जिला अध्यक्ष अशोक कुमार शाह,प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र हरि,रवि कुमार,मनोज हरिजन,धर्मराज मंडल,जितेंद्र शाह,जितेंद्र दुबे,वीरेंद्र ठाकुर,शहादत,अशरफी,चंद्रकांत ठाकुर,सुशांत मंडल,रेहान अंसारी,प्रखंड सचिव मनोज कुमार,अनिल यादव,हरि यादव,देवेंद्र कुमार,मुजीबुर रहमान,मोहसिन अजमल,रेखा कुमारी,स्नेहलता कुमारी,नूतन कुमारी,रश्मि रंजन,मोनी कुमारी,फुलवंती कुमारी,नीरज सिंह,सहित प्रखंड कमेटी के सभी सदस्य जिला कमेटी के तमाम सदस्य मौजूद थे।






















