गोपिनाथडीह / पुटकी । गोपिनाथडीह बस्ती के सामुदायिक भवन में भाजपा धनबाद प्रखण्ड अध्यक्ष गौतम सिंह चौधरी के अध्यक्षता में दो दिवसीय पंडित दिन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का समापन धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने किए उन्होंने सम्बोधित कर कहा कि भाजपा एक विचारधारा की पार्टी है। एवं कार्यकर्ता संघठन की रीढ़ है।
ये अन्य राजनितिक पार्टी से बिल्कुल भिन्न है। जनसंघ के समय से हमारे पार्टी के लोगो ने काफी बलिदान दिए है। हमारे महापुरुषों सँघर्ष व त्याग के कारणों से आज भाजपा स्वर्णीमकाल मे पहुँची है। स्थापना काल के प्रथम चुनाव में पार्टी के 2 सीट जीते थे उसके बाद लगातार पार्टी ने संघर्ष कर लगातार तीसरी बार केंद्र में हमारी सरकार है। मोदी जी के नेतृत्व में देश मे एक से एक ऐतिहासिक कार्य हो रहे है। कल पार्टी का स्थापना दिवस है। सभी कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाए ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र शेखर सिंह ,पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह , जिला मंत्री पंकज सिन्हा सहित वरिष्ठ भाजपा नेता सुप्रभात कुमार शामिल हुए । मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष विकाश मिश्रा, पूर्व जिला मंत्री सुरेश महतो,राजीव महतो,सन्तोष पासवान ,मखिया मनोज सिंह सदानंद वर्णवाल,गुड्डू वर्मा,राजेश रजक,बिनोद सिंह ,सुधीर गोप ,राहुल सिंह रमेश महतो,श्रीमती बाउरी, पूर्व मुखिया दीपक चौधरी ,पूर्व मुखिया छोटू दास,पूर्व मुखिया संजय महतो,सुमित्रा महतो,मुकेश कुमार,साजन पासवान,चंदन सिंह,प्रदीप पासवान,विजय भंडारी, पवन गोस्वामी,युधिष्ठिर महतो,मोहन मण्डल चंडी हरि,नंद किशोर पासवान,दिनेश ठाकुर,आदि लोग उपस्थित थे ।




