धनबाद / झारखंड: धनबाद, 05 अप्रैल 2026 ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को मेमकों मोड़, 8 लाईन हीरक रोड स्थित मिलानों होटल एंड बैंक्वेट परिसर में “रक्त-ज्योति सम्मान-2026” के तहत रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के केंद्रीय समिति सदस्य धीरज सिंह, सोशल मीडिया प्रबंधक शिवम चौधरी एवं सक्रिय सदस्य विशाल कुमार हरि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के गौतम कुमार मंडल ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता लाने और जरूरतमंदों की मदद के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के अंत में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर स्वेता किन्नर, पिंकी गुप्ता, गोपाल भट्टाचार्य, रवि सिंह, रवि शेखर एवं अन्य संस्थाओं के पदाधिकारीगण उपस्थित थे























