मैथन / धनबाद: मैथन स्थित आमकूड़ा की मुखिया कंचन महतो ने शनिवार को डीवीसी मैथन के परियोजना प्रधान के नाम एक ज्ञापन दिया है । जिसमें मांग किया गया है कि डीवीसी मैथन के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या को दूर करते हुए नियमित बिजली एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।जिससे कि ग्रामीण ठीक तरीके से अपना जीवन यापन कर सके।
यदि ऐसा नहीं हुआ तो 13 अप्रैल से ग्रामीण डीवीसी के प्रशासनिक भवन पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। पत्र में कहा गया है कि डीवीसी के निर्माण काल से ग्रामीण क्षेत्रों में सीएसआर के माध्यम से बिजली पानी देने की बात कही गई थी किंतु कुछ दिनों से मैथन के आमकूड़ा ग्राम में लो वोल्टेज बिजली सप्लाई दी जा रही है।जिसे गांव के लोग काफी परेशान हो रही है।
























