साहिबगंज/मंडरो : प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को जन संवाद कार्यक्रम सह एस.आई.आर प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष बरकत खान की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।जहाँ रविवार कोमंडरो प्रखंड में एक दिवसीय कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. विमल देव भगत ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी झारखंड में होने वाले एस.आई.आर प्रक्रिया को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक पंचायत स्तर पर कार्यरत बूथ लेवल एजेंट बिएलए को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में BLA मास्टर ट्रेनर मुरसलीन खान एवं सरफराज आलम द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को एस.आई.आर से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश, प्रक्रिया एवं उनकी जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी गई।अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि एस.आई.आर प्रक्रिया लोकतंत्र की मजबूती का अहम हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को जागरूक करें तथा उनकी हर संभव सहायता सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही तय होती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड अध्यक्ष डॉ. विमल देव भगत ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने का माध्यम हैं। उन्होंने सभी बिएलए को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाएं और हर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें, ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे। बीएलए मास्टर ट्रेनर मुरसलीन खान ने विस्तार से एस.आई.आर प्रक्रिया को समझाते हुए कहा कि सही जानकारी और समय पर कार्यवाही ही इस प्रक्रिया की सफलता की कुंजी है। उन्होंने बिएलए को तकनीकी पहलुओं, फॉर्म भरने की प्रक्रिया, दस्तावेजों की जांच एवं त्रुटियों के सुधार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरी सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।मास्टर ट्रेनर सरफराज आलम ने अपने संबोधन में कहा कि एस.आई.आर प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल जानकारी देना ही नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को व्यावहारिक रूप से सक्षम बनाना है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर कार्य करते समय पारदर्शिता और सतर्कता बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी BLA से अपील की कि वे मतदाताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनें और समय पर समाधान सुनिश्चित करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।मौके पर अजीज अंसारी, निरंजन रॉय, नेहाल अख्तर, अब्दुल कादिर, हफ़ीजुद्दीन अंसारी, लेविन टुडू, नासीर हुसैन, अख्तर अली,रहीम,श्याम सुन्दर सिंह, उषा देवी, सावित्री देवी, बुद्धदेव हेमब्रम, चिन्ता कुमारी, सूरजा पहाड़िया,मुस्तफा, शंकर राम, सिकन्दर अंसारी,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।























