पोड़ैयाहाट। प्रतिनिधि: प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर विवाह भवन में भाजपा द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण में नये पुराने कार्यकर्ताओं को संगठन को कैसे मजबूती से खड़ा करना है। उस विषय में विस्तृत जानकारी बारी बारी से सभी विभाग के पदधारी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच रखी। और पार्टी के प्रति समर्पित होकर दिये गये कार्य को अपने अपने बूथ स्तर तक सर्मथक मजबूती से खड़ा करने का काम करेंगे।

इस दौरान दिशा निर्देश दिया गया कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात समर तक जरूर सुने और ऐप से जुड़कर अपने-अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान प्रभारी डब्लू भगत, भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ सिंह, पूर्व प्रत्याशी गजाधर सिंह, मंडल अध्यक्ष जनार्दन सिंह, अनिल भगत, राजीव भगत, बिमंत साह, लालदेव यादव, विकास मंडल, कुंदन मंडल, कृष्ण कन्हैया, सुभाष यादव, आशीष यादव सहित सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष के साथ अन्य समर्थक मौजूद थे।






















