पथरगामा प्रतिनिधि:- पथरगामा प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के साथ ही लूज मोशन (दस्त) के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। इसी क्रम में योगीडीह निवासी दीपक महाराणा के 11 वर्षीय पुत्र बालबीर महाराणा की तबीयत अचानक स्कूल में बिगड़ गई। वह गुरुकुल स्कूल का छात्र है।
जानकारी के अनुसार, स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही बालबीर को अचानक तेज लूज मोशन की शिकायत होने लगी। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों की मदद से उसे तुरंत पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे लूज मोशन से पीड़ित बताया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और सलाइन चढ़ाया जा रहा है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही इस तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अस्पताल में लगातार मरीज पहुंच रहे हैं, जिसे देखते हुए सभी डॉक्टरों को अलर्ट रहने और इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतें। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें, बाहर निकलते समय सिर को गमछा या कपड़े से ढकें तथा शरीर में पानी की कमी न होने दें, इसके लिए लगातार पानी पीते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here