नई दिल्ली | एजेंसी: लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने राष्ट्रीय जनगणना 2027 के पहले चरण में भाग लेते हुए नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर डिजिटल ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) प्रक्रिया पूरी की। इस पहल के साथ उन्होंने देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से हो रही जनगणना को नई दिशा देने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि शासन के एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि भारत के इतिहास में पहली बार जनगणना की प्रक्रिया डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित हो रही है, जिससे नागरिकों को अपने घर और परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने इसे सुरक्षित, सटीक और आसान प्रक्रिया बताया।

Om Birla ने कहा कि डिजिटल गणना भारत की तकनीकी प्रगति का प्रतीक है, जिससे देश का डेटा और अधिक विश्वसनीय बनेगा और जमीनी हकीकत को बेहतर तरीके से सामने लाया जा सकेगा।

‘जनगणना से जनकल्याण’ के उद्देश्य को दोहराते हुए उन्होंने सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सके।

इस दौरान भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त Mrityunjay Kumar Narayan भी पंजीकरण प्रक्रिया में सहयोग के लिए उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here