पोड़ैयाहाट। गोड्डा : शिव मंदिर प्रांगण एवं दुर्गा मंदिर प्रांगण चीर नदी स्थित प्रखंड इकाई डीलर संघ की ओर से विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम का संचालन डीलर सुनील कुमार ने किया।विदाई सम्मान समारोह मे उपस्थित प्रखंड दो साल से कार्यरत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गौतम ठाकुर को शाल देकर विदाई दिया एवं गोदाम प्रबंधक के रूप में स्वागत किया। इस दौरान डीलर संघ ने बारी बारी से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यकाल को याद करते हुए अपने विचार को रखा। कहा कि आपूर्ति पदाधिकारी गुरु अभिभावक बनकर काम किया पदाधिकारी बनकर नहीं। और अच्छा मार्ग को हम सभी ने पहल किया और अच्छा कार्यकाल रहा।
इस दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग लगा रहता है। विभाग के कार्य को गुणवत्ता के साथ जन वितरण प्रणाली दुकानदार के सामंजन से चलाना सभी डीलर के सहयोग से सफल हुआ है। आशा विश्वास के साथ समंजन को बनाए रखना है। नवनियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के मार्गदर्शन को समय के अनुसार पालन करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि एक घर से दूसरे घर भेज कर जिला प्रशासन ने बड़ी दायित्व दिया है। जिसे ईमानदारी लगन निष्ठा के साथ आप सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार के सहयोग से सफल बनाने का प्रयास करूंगा। समय के अनुसार आवंटन देने का प्रयास करूंगा। इस दौरान डीलर विजय यादव, अनंतराम ठाकुर, दिवाकर यादव उमेश भगत सहित अन्य डीलर मौजूद थे।




