सांसद ढुल्लू व विधायक शत्रुघ्न की मौजूदगी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प
धनबाद. जगजीवन नगर में बुधवार को भाजपा की ओर से सेवा ज्योति यात्रा के तहत संकल्प सभा और रैली आयोजित की गयी। इसमें धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सभा में सेवा और जनभागीदारी के माध्यम से देश को विकसित बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की।





















