धनबाद, झारखंड | संवाददाता
धनबाद में वर्दी पहनकर सार्वजनिक मंच पर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद एक महिला थाना प्रभारी को लाइन क्लोज कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार संबंधित अधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह वर्दी में मंच पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन क्लोज कर दिया।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि वर्दी में इस तरह का आचरण विभागीय मर्यादा और अनुशासन के विपरीत है। इसी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
फिलहाल मामले को लेकर विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
-रिपोर्टर मिलन पाठक




