लोयाबाद, झारखंड | संवाददाता
लोयाबाद क्षेत्र के सेंद्रा 10 नंबर एवं कनकनी में अखिल भारतीय भुईया समाज कल्याण समिति की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान युवा उप महापौर अरुण कुमार चौहान एवं जेएमएम के जिला महानगर उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान को बुके और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने दोनों नेताओं के कार्यों की सराहना की।
समारोह के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं अन्य लोगों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। उन्होंने बताया कि मैय्या सम्मान योजना का लाभ कागजी त्रुटियों के कारण नहीं मिल पा रहा है। इस पर हरेंद्र चौहान से योजना का लाभ दिलाने के लिए सहयोग की मांग की गई।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सकुंतला देवी, सोना देवी, जुगनी देवी, गुड़िया देवी, सोबो देवी, बाल किशोर भुईया, रामा भुईया, सागर भुईया, रघुनंदन भुईया सहित कई महिलाएं एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
-रिपोर्टर मिलन पाठक




